facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

ChatGPT में ऐड हुए धांसू फीचर्स, अब देख, बोल और सुन भी सकता है ये AI चैटबॉट

Advertisement

ChatGPT new Features: वॉयस चैट और इमेज रिकग्निशन फीचर यूजर्स को AI मॉडल के साथ बातचीत करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार हैं।

Last Updated- September 26, 2023 | 8:19 PM IST
Free ChatGPT Go plan

ChatGPT new Features: OpenAI अपने चैटबॉट ChatGPT को पहले से बेहतर और ज्यादा एडवांस बनाने के लिए समय-समय पर इसमें कई फीचर्स जोड़ रही है। हाल ही में कंपनी ने ChatGPT में वॉयस चैट और इमेज रिकग्निशन फीचर जोड़ा है। आसान भाषा में कहे तो अब ChatGPT देखने, बोलने और सुनने लगा है। ये फीचर्स यूजर्स को AI मॉडल के साथ बातचीत करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार हैं, जो अधिक सहज और गहरा अनुभव प्रदान करती हैं।

ChatGPT से वॉइस असिस्टेंट की तरह कर सकेंगे बात


पहले यूजर्स केवल लिखकर ही ChatGPT से सवाल कर सकते थे और चैटबॉट भी लिखकर ही उन सवालों का जवाब देता था। मगर नए अपडेट के साथ ChatGPT अब सुन और बोल भी सकता है। यूजर्स अपनी आवाज का उपयोग करके सवाल पूछ सकेंगे और मानव जैसा ही जवाब पा सकेंगे। यानी जिस तरह वॉइस असिस्टेंट से आप बात करते हैं ठीक वैसे ही आप चैटबॉट से भी बातें कर पाएंगे। चैटबॉट आपको बोलकर जवाब देगा और आप इससे क्रॉस क्वेश्चन भी कर पाएंगे।

ऐसे ऑन करें ChatGPT का वॉइस मोड

OpenAI के मुताबिक, वॉइस मोड को चालू करने के लिए सबसे पहले आपको मोबाइल पर ChatGPT ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद ‘सेटिंग्स’ पर जाएं, यहां आपको ‘न्यू फीचर्स’ के तहत वॉयस चैट इनेबल करने का विकल्प मिलेगा। इसे ऑन करने के बाद अब चैटबॉट से बोलकर बातचीत कर सकते हैं। बता दें कि फिलहाल ChatGPT का वॉइस मोड केवल ऐप के लिए ही उपलब्ध है। वेब वर्जन के लिए यह फीचर्स अभी काम नहीं करेगा।

तस्वीरें देखकर भी जवाब देगा चैटबॉट

एक अन्य गेम-चेंजिंग फीचर ChatGPT के साथ फोटो शेयर करना है। आम बोलचाल की भाषा में कहे तो अब यह देख भी सकता है। यूजर्स अब समस्याओं को हल करने, कंटेंट का पता लगाने या जटिल डेटा का विश्लेषण करने के लिए ChatGPT को एक या अधिक तस्वीर दिखा सकते हैं।

इस फीचर का उपयोग करने के लिए, किसी तस्वीर को कैप्चर करने या चुनने के लिए फोटो बटन पर टैप करें। iOS or Android पर, एक से ज्यादा तस्वीरें ऐड करने के लिए पहले प्लस बटन पर टैप करें या अपने चैटबॉट को समझाने के लिए ड्राइंग टूल का उपयोग करें। ये इमेज क्षमताएं GPT-3.5 और GPT-4 सहित मल्टीमॉडल द्वारा ऑपरेट होती हैं, जो विजुअल कंटेंट की एक विस्तृत सीरीज, जैसे फ़ोटो, स्क्रीनशॉट और ऐसे दस्तावेंज जिनमें फोटो और टेक्सट शामिल है, पर भाषा फैक्ट स्किल लागू करती हैं।

1,600 रुपये महीने में उठा सकेंगे नए फीचर्स का फायदा

OpenAI के मुताबिक, वॉयस चैट और इमेज रिकग्निशन फीचर फिलहाल ChatGPT प्लस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। अगले दो सप्ताह में नए फीचर्स इन यूजर्स को मिलने शुरू हो जाएंगे। अगर आप भी इन फीचर्स को यूज करना चाहते हैं तो आप ChatGPT प्लस का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने 1,600 रुपये खर्च करना होगा।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 8:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement