Business Standard
Advertisement
Stocks to Watch Today: HCL Tech से Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर 
अन्य समाचार फुटबॉल प्रशंसकों को सजा सुनाए जाने के बाद भड़की हिंसा, 30 लोगों की मौत
'

फुटबॉल प्रशंसकों को सजा सुनाए जाने के बाद भड़की हिंसा, 30 लोगों की मौत

PTI

- January,27 2013 2:03 AM IST

काहिरा की अदालत ने पिछले वर्ष फरवरी में फुटबॉल मैच के बाद हुई हिंसा के संबंध में आज ही 21 लोगों को मौत की सजा सुनायी। हिंसा में 74 लोग मारे गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि आज फैसले के बाद जिन क्षेत्रों में हिंसा भड़की वहां सेना तैनात कर दी गई है।

जैसे ही सजा की खबर फैली सजा पाने वाले सभी लोगों के परिजन पोर्ट सैद में जेल के सामने एकत्र होने लगे। उन्होंने जेल में जबरन घुसने की कोशिश की जिसके कारण सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़प हो गई। उन्होंने पुलिस थानों पर हमले किए और जिस जेल में दोषियों को रखा गया था, उस पर धावा बोलने की कोशिश की।

यह हिंसा ऐसे समय में हुई है जब हुस्नी मुबारक के शासन के खात्मे के दो वर्ष पूरे होने पर देश में फिर से अशांति फैल रही है। कल क्रांति की दूसरी सालगिरह पर हुए संघर्षों में कम से कम नौ लोग मारे गए जबकि 530 घायल हो गए।

अल अहरम अखबार की खबर के अनुसार, फुटबॉल मैच हिंसा के संबंध में आज सुबह फैसला सुनाए जाने के बाद भड़की हिंसा में दो पुलिसकर्मियों सहित 28 लोग मारे गए हैं और 280 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

सुरक्षा बलों ने जेल में घुसने की कोशिश कर रही गुस्सायी भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement