Business Standard
Advertisement
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- विविधता में एकता भारत के डीएनए में, सभी समुदायों का सम्मान जरूरीउज्बेकिस्तान से यूरेनियम सप्लाई से UPI तक, भारत ने किए 16 अहम समझौतेEditorial: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 729.3 अरब डॉलर पर, मगर वैश्विक जोखिम कायमविदेशी निवेशकों की नजर में भारत सबसे कम पसंदीदा, लेकिन जमीनी हकीकत अलगइमरान खान की किस्मत का सवाल अब वैश्विक क्रिकेट मुद्दा, आथर्टन ने दिलाई नई आवाजउदारीकरण के 35 साल: अधूरे सुधारों से औद्योगीकरण को नहीं मिला बढ़ावा, रणनीतिक नीति जरूरीएचडीएफसी बैंक अब म्युचुअल फंड का पसंदीदा शेयर नहीं, एक्टिव फंड्स ने घटाई हिस्सेदारीएचडीएफसी बैंक शेयर: 27% गिरावट के बाद अब क्या बदलेगा रुख? NIM और नए CEO पर नजरएचडीएफसी बैंक सीईओ की रेस में डिप्टी एमडी कैजाद भरूचा सबसे आगे, अनुप बागची और प्रलय मंडल भी दावेदार एमडी-सीईओ के तौर पर जगदीशन का मुश्किल भरा कार्यकाल: संकट, विलय और गवर्नेंस चुनौतियां
अन्य समाचार शहीद की पत्नी को सेनाध्यक्ष ने ढांढस बंधाया, कहा सेना परिवार के साथ
'

शहीद की पत्नी को सेनाध्यक्ष ने ढांढस बंधाया, कहा सेना परिवार के साथ

PTI

- January,17 2013 4:13 AM IST

जनरल सिंह आज यहां पाक सैनिकों के हाथों एक सप्ताह पूर्व मारे गए भारतीय सैनिक हेमराज सिंह के परिजनों को सांत्वना देने के लिये मथुरा के शेरनगर पहुंचे थे । उन्होंने शहीद हेमराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीद के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा उनकी पत्नी को ढांढस बंधाया कि सेना उनके साथ है ।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, हम हेमराज का सिर लाने का प्रयास कर रहे हैं । इस मुद्दे पर सरकार तथा सेना के स्तर पर पाकिस्तान से बात चल रही है ।

सेना की ओर से सैन्य अभियान महानिदेशक अपने पाकिस्तानी समकक्ष से वार्ता कर रहे हैं । हम शहीद सैनिक के सिर की वापसी के लिये पूरा प्रयास करेंगे, अन्यथा हमारे पास भी जवाबी कार्यवाही के रास्ते खुले हुये हैं ।

सेनाध्यक्ष करीब 25 मिनट गांव में रहे । इसके बाद वह दिल्ली के लिये रवाना हो गये ।

भाषा सं नेत्रपाल

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement