Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार अदालत बाल दीक्षा पर याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई एक अगस्त को करेगी
'

अदालत बाल दीक्षा पर याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई एक अगस्त को करेगी

PTI

- July,08 2012 5:44 AM IST

बंबई उच्च न्यायालय ने विवादास्पद बाल दीक्षा मुद्दे पर विभिन्न याचिकाओं की अंतिम सुनवाई के लिए आज एक अगस्त की तारीख तय की। मार्च, 2004 में आठ साल की एक लड़की के बाल दीक्षा ग्रहण करने के बाद यह विषय चर्चा में आया था।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष यह मामला आया और पीठ ने अंतिम सुनवाई के लिए एक अगस्त की तारीख तय की।

याचिकाकर्ता अशोक बगरीचा तथा अन्य का कहना था कि बाल दीक्षा ऐसी प्रथा है जो जैनधर्म का अभिन्न अंग है। उन्होंने बाल कल्याण समिति :सीडब्ल्यूसी: के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी जिसने कहा था कि दीक्षा का मार्ग चुनने वाली इस छोटी बच्ची का देखभाल किए जाने की आवश्यकता है।

मार्च, 2004 में दीक्षा समारोह में एक नाबालिग बच्ची के भौतिक संसार का परित्याग करने की घोषणा से बाल अधिकार कार्यकर्ताओं के बीच इस प्रथा को लेकर चर्चा छिड़ गयी थी। एक गैर सरकारी संगठन चाइल्डलाइन ने सीडब्ल्यूसी का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया।

जारी भाषा

07042016 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement