Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार जमानत के बदले रिश्वत मामले में परिवार अदालत के न्यायाधीश निलंबित
'

जमानत के बदले रिश्वत मामले में परिवार अदालत के न्यायाधीश निलंबित

PTI

- July,08 2012 4:55 AM IST

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी से जुड़े जमानत के लिए नकदी घोटाले के सिलसिले में आज एक और न्यायाधीश को निलंबित कर दिया।

राज्य निर्वाचन आयोग में पूर्व विधि अधिकारी प्रभाकर राव को कल ही श्रीकाकुलम में परिवार अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। आज उन्होंने जैसे ही कार्यभार संभाला, उनके हाथ में निलंबन आदेश थमा दिया गया।

राव पर आरोप है कि उन्होंने सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश पट्टाभिराम राव को प्रभावित करने का प्रयास किया था। इस मामले में जांच चल रही है।

उच्च न्यायालय ने 31 मई को ही पट्टाभिराम को इन आरोपों के चलते निलंबित कर दिया था कि उन्होंने रेड्डी से रिश्वत लेकर उन्हें जमानत दी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement