Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार अराफात के शव की खुदाई से जहर देने के रहस्य से पर्दा हटने की उम्मीद
'

अराफात के शव की खुदाई से जहर देने के रहस्य से पर्दा हटने की उम्मीद

PTI

- November,25 2012 4:23 PM IST

अराफात की विधवा सुशा अराफात ने इस अत्यधिक विवादास्पद प्रक्रिया से पहले कहा, यह बहुत ही दुखद है। यह स्तब्ध करने वाली बात है। यह मेरे और मेरी बेटी के लिए आसान बात है।

उन्होंने कहा, लेकिन उनकी मौत से जुड़े बड़े रहस्य को सुलझाने के लिए हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। यदि कोई अपराध हुआ है तो उसका हल अवश्य होना चाहिए।

नवंबर, 2004 में अराफात की हालत तेेजी से बिगड़ी और वह पर्सी सैन्य अस्पताल में चल बसे। उनकी मौत को लेकर कई तरह अफवाहें और अटकलें हैं।

फ्रांसीसी डाक्टर कभी यह नहीं बता पाए कि फलस्तीन के पहले लोकतांत्रिक निर्वाचित राष्ट्रपति की कैसे मौत हो गयी । उनकी पत्नी ने अंत्य परीक्षण का अनुरोध किया भी लेकिन वह नहीं किया गया।

कई फलस्तीनी मानते हैं कि उन्हें इस्राइल द्वारा जहर दे दिया गया। लेकिन जब अल जजीरा ने स्विटरजरलैंड के इन निष्कर्षों का प्रसारण किया कि अराफात की निजी चीजों में असामान्य मात्रा में रेडियोधर्मी पदार्थ पोलोनियम मिला, तब इस संकल्पना को बल मिला।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement