Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार भारत में इस वर्ष गेहूं की अच्छी फसल होने की संभावना: आईसीएआर
'

भारत में इस वर्ष गेहूं की अच्छी फसल होने की संभावना: आईसीएआर

PTI

- November,25 2012 12:43 PM IST

फसल वर्ष 2011..12 :जुलाई से जून: में गेहूं उत्पादन रिकार्ड 9.39 करोड़ टन का हुआ था।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद :आईसीएआर: के महानिदेशक एस अयप्पन ने पीटीआई को बताया, ै जाड़े की जल्द शुरुआत और मिट्टी में नमी की स्थिति में सुधार के कारण इस वर्ष गेहूं उत्पादन के रिकार्ड उंचाई को छूने की संभावना बढ़ गई है। ै

उन्होंने कहा, ै अगर फरवरी .. मार्च के दौरान तापमान में अचानक बदलाव नहीं आता है तो हमें उम्मीद है कि हम गेहूं का रिकार्ड उत्पादन करेंगे। ै उन्होंने कहा कि खेत को तैयार करने का काम पूरे जोरों पर है और कोई विशेष चिंता की बात नहीं है।

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मौजूदा समय में गेहूं उत्पादक राज्यों में बुवाई प्रगति पर है। अक्तूबर से शुरु होने वाले रबी सत्र के आखिरी सप्ताह तक गेहूं खेती का रकबा मामूली कम यानी 91.8 लाख हेक्टेयर था। यह रकबा एक वर्ष पहले की समान अवधि में 92.3 लाख हेक्टेयर था।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement