जापानी अखबार असाही शिम्बुन के अनुसार उत्तर कोरिया मिसाइल के कुछ हिस्सों को प्योंगयांग के सैन्य कारखाने से देश के उत्तरी हिस्से तोंगचांग री में ले जा चुका है।
अखबार का कहना है कि अमेरिकी सरकार इस बारे में पहले ही जापान और दक्षिण कोरिया को सूचित कर चुकी है।
इसी साल अप्रैल में उत्तर कोरिया ने रॉकेट प्रक्षेपण का नाकाम प्रयास किया था। इसके बाद पहली बार मिसाइल प्रक्षेपण की तैयारियों की बात सामने आई है।