Business Standard
Advertisement
टैक्स प्लानिंग से इम्पैक्ट इन्वेस्टिंग तक, ग्रीन हो रहे हैं दुनिया के गोल्डन वीजा प्रोग्रामक्या आपका पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? MEA के खुलासे ने उड़ाए लोगों के होशAI की दुनिया में चीन की बड़ी छलांग! DeepSeek से Quantum Tech तक कैसे बदली तस्वीरTata Power से Suzlon को 400 मेगावाट का नया ऑर्डर, साझेदारी 1 GW के पार; स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजरबाजार में बढ़ी अनिश्चितता, अब कहां लगाएं पैसा? जानिए शेयर, बॉन्ड और गोल्ड पर ब्रोकरेज की रायवेनेजुएला में भूकंप का कहर! 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल; राहत-बचाव अभियान जारीभारत की ₹28 लाख करोड़ की खेती-किसानी पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर मानसून ने बढ़ाई देश की चिंतासिर्फ लोन बांटने की नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस; कोटक महिंद्रा बैंक पर BUY की सलाह, ₹470 का टारगेटLG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंका
अन्य समाचार शी चिनफि:ग : एक रहस्यमयी देश का नया रहस्यमयी नेता
'

शी चिनफि:ग : एक रहस्यमयी देश का नया रहस्यमयी नेता

PTI

- November,15 2012 2:23 PM IST

बीजिंग, 15 नवंबर :भाषा: चीन के शीर्ष पद पर आसीन हुए वंशानुगत साम्यवादी शी चिनफि:ग का व्यक्तित्व बाहरी दुनिया के लिए तो रहस्यमयी है ही और करीब 1.3 अरब की आबादी वाला उनका देश भी अपने नए नेता को उनके क्रांतिकारी पिता और अत्यंत लोकप्रिय गायिका पत्नी की वजह से अधिक जानता है।

भारत...चीन संबंधों, तिब्बत मुद्दे, वैश्विक अर्थव्यवस्था या जलवायु परिवर्तन पर पांचवी पीढ़ी के नेता 59 वर्षीय शी के विचारों के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते।

रसायन इंजीनियरिंग करके राजनीति में आए शी 2008 से उप राष्ट्रपति थे। एक सप्ताह तक चली सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की आज ही संपन्न हुई 18 वीं कांग्रेस में शी को पार्टी का महासचिव बनाया गया। अगले साल मार्च में वह 69 वर्षीय हू जिंताओ की जगह राष्ट्रपति का पदभार भी संभाल लेंगेे।

शी सितंबर माह में करीब दो सप्ताह तक लापता रहे और देश के दौरे पर आई अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन तथा अन्य विदेशी अधिकारियों से उनकी निर्धारित मुलाकातें रद्द कर दी गई। इससे उनके स्वास्थ्य और सीपीसी :चीनी कम्युनिस्ट पार्टी: में अंदरूनी कलह की अटकलें तेज हो गई ।

चीन के तमाम नेताओं की तरह शी के जीवन के ब्यौरे के बारे में भी वहां की सरकार ने कोई खास जानकारी नहीं दी है।

लंबे गृह युद्ध के पश्चात चीन में कम्युनिस्ट शासन स्थापित होने के चार साल बाद 1953 में शी का जन्म हुआ था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement