Business Standard
Advertisement
मानसून ने दिया किसानों को झटका! बुवाई घटी, अब गेहूं-चना की फसल पर भी मंडराया खतराAI की चर्चा बहुत हुई, अब उससे कमाने वाली ‘पर्दे के पीछे’ की भारतीय कंपनियों को जानिएफिनोलेक्स केबल पर जेफरीज को भरोसा, दी BUY रेटिंग; इस साल अब तक 60% उछला शेयरसोयाबीन उत्पादन में 8% गिरावट का अनुमान, चढ़ सकते हैं दाम; तेल आयात भी बढ़ेगाRealty Stocks खरीदने की तैयारी? ब्रोकरेज ने बताए 5 आंकड़े जो बताएंगे कंपनी की असली सेहतHDFC Bank ने घटाया MCLR, क्या अब कम होगी आपकी EMI? जानिए किसे मिलेगा ब्याज दर घटने का सीधा फायदाक्या इंसानों के लिए खतरा बन सकता है एआई? UN चीफ ने दी अनियंत्रित एआई के बढ़ते खतरे पर बड़ी चेतावनीकनोहर इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ ने पहले दिन पकड़ी रफ्तार, 1.12 गुना सब्सक्राइब; जानें लिस्टिंग पर कितने मुनाफे का अनुमानहेल्थकेयर में AI का बढ़ता दायरा: रिपोर्ट के अनुसार ‘रिमोट मॉनिटरिंग’ होगा विकास का अगला बड़ा जरियारिकॉर्ड हाई पर कॉपर की कीमतें, बाजार खुलते ही 4% दौड़ा ये PSU शेयर; निवेशक क्या करें?
अन्य समाचार रक्षा बैठक के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची हिलेरी
'

रक्षा बैठक के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची हिलेरी

PTI

- November,13 2012 9:03 AM IST

इसमें भाग लेने के लिए अमेरिका के रक्षा मंत्री लिओन पेनेटा भी यहां पहुंचने वाले हैं । दोनों आज प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ड से मुलाकात करेंगे ।

हिलेरी और पेनेटा कल ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री स्टिफेन स्मिथ और विदेश मंत्री बॉब कार से भेंट करेंगे ।

करीब एक वर्ष पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद यह पहला सम्मेलन है । इस दौरे पर ओबामा ने घोषणा की थी कि डार्विन में एक संयुक्त सैन्य अभ्यास के जरिए करीब 2,500 अमेरिकी मरीन्स यहां प्रशिक्षण केन्द्र में बने रहेंगे । इस घोषणा के बाद ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी चीन काफी चिढ़ गया था ।

इस सम्मेलन में अफगानिस्तान का भी मुद्दा उठेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के 1,550 सैनिक वहां मौजूद हैं ।

पर्थ हवाइ अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री स्टिफेन स्मिथ और विदेश मंत्री बॉब कार ने हिलेरी का स्वागत किया । इस मौके पर अमेरिका में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत किम बेजली और ऑस्ट्रेलिया में अमेरिका के राजदूत जेफरी ब्लीच भी मौजूद थे ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement