Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार बर्मा विवाद पर झुकने को तैयार नहीं हैं सू ची
'

बर्मा विवाद पर झुकने को तैयार नहीं हैं सू ची

PTI

- July,03 2012 7:03 PM IST

म्यामां की विपक्षी नेता आंग सान सू ची ने आज अपने रुख पर कायम रखते हुए सरकार के उस आदेश को खारिज कर दिया कि वह इस देश को बर्मा कहना बंद करें।

करीब दो दशक पहले यहां की सैन्य सरकार ने बर्मा का नाम बदलकर म्यामां रख दिया था। उसका कहना था कि बर्मा ब्रिटेन के उपनिवेश का बोध कराता है।

विदेश दौरे पर देश को बर्मा कहे जाने पर बीते सप्ताह यहां के निर्वाचन आयोग ने सू ची की आलोचना की थी। आयोग ने कहा था कि सू ची और उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी :एनएलडी: संविधान की अवमानना कर रहे हैं।

उधर, अपने रुख पर कायम सू ची ने यांगून में संवाददाताओं से कहा कि वह जो पसंद करती हैं, उसी नाम से देश को पुकारेंगी।

उन्होंने कहा, किसी भी लोकतांत्रिक देश में जनता की भावना के मुताबिक ही चीजों को करना चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से किसी का अपमान नहीं होता है। यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों और नीति से जुड़ी बात है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement