Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार सिर्फ अपनी छवि बेहतर बनाने के लिए मोदी ने दिया टाटा को न्योता: केशुभाई
'

सिर्फ अपनी छवि बेहतर बनाने के लिए मोदी ने दिया टाटा को न्योता: केशुभाई

PTI

- November,05 2012 6:13 PM IST

पटेल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, मोदी ने राज्य के विभिन्न जिलों में उपवास पर 160 करोड़ रुपए खर्च किए हैं । उपवास को हर समुदाय में त्याग माना जाता है लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री ने अपनी छवि चमकाने के लिए जनता के धन की बर्बादी कर कू्रर मजाक किया है । अपने गलत दावों से उन्होंने गुजरात के लोगों को गुमराह किया है ।

जीपीपी अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि सिर्फ अपना प्रचार करने के लिए अहमदाबाद के पास साणंद में नैनो परियोजना के लिए जमीन मुहैया करायी गयी । ऐसा करते वक्त मुख्यमंत्री ने स्थानीय उद्योग की अनदेखी की ।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने स्थानीय उद्योग को कोई मदद नहीं मुहैया करायी लेकिन नैनो परियोजना को गुजरात लाने के लिए टाटा कंपनी को 3,300 करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया । ऐसा उन्होंने सिर्फ अपना प्रचार करने के लिए किया ।

सौराष्ट्र क्षेत्र में किसानों की खुदकुशी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी को जिम्मेदार करार दिया और कहा कि सत्ताधारी भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों की वजह से राज्य में ऐसी स्थिति पैदा हुई है ।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement