Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार पांच नक्सली गिरफ्तार
'

पांच नक्सली गिरफ्तार

PTI

- November,04 2012 4:33 AM IST

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र में जिला पुलिस बल और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सयंुक्त दल ने पांच नक्सलियों ताती सरिता : 22 वर्ष :, एरमा सुकलू :25 वर्ष:, मिच्चा बंगा :20 वर्ष:, मिच्चा सुकलू :30 वर्ष:, और पुनेम रमेश :30 वर्ष: को गिरफ्तार कर लिया है।

अग्रवाल ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सली सर्चिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिला बल एवं सीआरपीएफ के सयंुक्त दल को आज मोदकपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गश्त के लिये रवाना किया गया था।

गश्त के दौरान पुलिस दल ने पांच नक्सलियों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की गयी। पूछताछ के बाद सभी नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

नक्सलियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह लगभग पिछले दो वर्षों से नक्सलियों के साथ संघम सदस्य और जनमिलिशिया के रूप में काम कर रहे हैं और वारदातों में शामिल रहते हैं। पूछताछ पर संघम सदसयों ने मोदकपाल क्षेत्र के दो अपराधों :लूट: में शामिल होना स्वीकार किया है।

नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement