Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही हार मान ली : सुखबीर
'

कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही हार मान ली : सुखबीर

PTI

- November,01 2012 9:53 PM IST

बादल ने कहा कि जिस सर्वे रिपोर्ट में यह कहा गया था कि कांग्रेस राज्य में लोकसभा की 13 में से 11 सीटें हारने वाली है उसका लीक होना अमरिन्दर की एक चाल है ताकि वह कांग्रेस आला कमान को यह संदेश दे सकें कि वह पंजाब से लोकसभा की ज्यादा सीटों पर जीत की उम्मीद न लगाए। ऐसा करके अमरिन्दर हार के बाद के दोष से बच सकते हैं।

यहां बाबा भूरेवाला स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फेयर में जनसभा को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि कांग्रेस के सर्वे के विपरीत उन्हें लगता है कि कांग्रेस राज्य में लोकसभा की सभी 13 सीटें हारने जा रही है।

कांग्रेस नेता राजेन्द्र कौर भट्टल के राज्य में मध्यावधि चुनाव संबंधी बयान को खारिज करते हुए बादल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का मौजूदा नेतृत्व इस बात को समझ चुका है कि कांग्रेस उनके जीवनकाल में तो पंजाब में सत्ता में आने से रही और इस तरह की बात कहकर वह सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

अन्य मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल तब तक संघर्ष करता रहेगा, जब तक चंडीगढ़ पंजाब के हवाले नहीं कर दिया जाता और पंजाब अपने पानी अधिकार फिर हासिल नहीं कर लेता।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement