Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार रैना ने टीम चयन का बचाव किया
'

रैना ने टीम चयन का बचाव किया

PTI

- October,31 2012 8:03 PM IST

रैना ने कहा, हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की। :अशोक: डिंडा, मैने और युवराज :सिंह: ने। मैंने और युवराज ने 40 ओवर फेंके और एक तथा दो विकेट हासिल किए। मनोज तिवारी ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

इंग्लैंड ने कप्तान एलिस्टेयर कुक के नाबाद 112 रन और जोनाथन ट्राट तथा समित पटेल के अर्धशतकों की मदद से भारत ए के पहली पारी के 369 रन के जवाब में चार विकेट पर 286 रन बनाए।

आफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले रैना ने ट्राट को आउट किया जबकि युवराज ने केविन पीटरसन :23: और इयान बेल :05: को पवेलियन भेजा।

कुक और पटेल :नाबाद 82: ने हालांकि पांचवें विकेट के लिए 153 रन की अटूट साझेदारी करके भारत ए के गेंदबाजांे को काफी परेशान किया।

रैना और युवराज ने 16...16 ओवर गेंदबाजी की जबकि मनोज तिवारी ने चार और मुरली विजय ने दो ओवर किए जिससे कामचलाउ गेंदबाजों ने कुल 38 ओवर फेंके।

भारतीय टीम में छठे नंबर के लिए युवराज के साथ चुनौती पेश कर रहे रैना ने कुक की तारीफ की और कहा कि बायें हाथ का यह सलामी बल्लेबाज अच्छी फार्म में है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement