Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी चेहरे देखकर उद्योग जगत खुश
'

मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी चेहरे देखकर उद्योग जगत खुश

PTI

- October,30 2012 10:36 AM IST

संप्रग सरकार के नए मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी नेताओं को शामिल किए जाने पर उद्योग जगत ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे बिजली जैसे महत्वपूर्ण ढांचागत क्षेत्रों को प्राथमिकता मिलेगी।

इसके अलावा, कमलनाथ जैसे अनुभवी नेता को संसदीय कार्य मंत्रालय दिए जाने से संसद की कार्यवाही निर्बाध रूप से चल सकेगी और प्रमुख आर्थिक सुधारों को लागू करने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

फिक्की के अध्यक्ष आर.वी. कनोडि़या ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि बिजली और कंपनी मामलात जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय युवा मंत्रियों को दिए जा रहे हैं।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, मंत्रिमंडल में नए चेहरों को देखकर खुशी हो रही है। यह युवा एवं अनुभवी नेताओं के बीच अच्छा संतुलन है।

उद्योग मंडल एसोचैम के महासचिव डी.एस. रावत ने कहा, संसद में सदन की कार्यवाही के प्रबंधन के लिए वरिष्ठ मंत्री कमलनाथ को शामिल किए जाने से कई लंबित महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने में मदद मिलेगी। यह निश्चित तौर पर स्वागत योग्य कदम है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिजली मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है, जबकि सचिन पायलट को कंपनी मामलों का मंत्री :स्वतंत्र प्रभार: बनाया गया है।

सिंधिया ने अपनी आरंभिक प्रतिक्रिया में कहा कि उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करने की होगी कि सरकार और निजी कंपनियां देश की प्रगति के साझा लक्ष्य के लिए मिलकर काम करें।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement