Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार पीएसी की 38वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक विजय कुमार शर्मा निलंबित
'

पीएसी की 38वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक विजय कुमार शर्मा निलंबित

PTI

- October,30 2012 10:24 AM IST

पीएसी अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक विजय कुमार शर्मा को शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आरटीसी चुनार से सम्बद्ध किया गया है।

प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव ने आज यहां बताया कि विजय कुमार शर्मा द्वारा इलेक्ट्रानिक मीडिया के समक्ष वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के विरद्ध वेतन न देने के सम्बन्ध में भ्रष्टाचार सम्बन्धी कतिपय आधारहीन, मनगढ़न्त और मिथ्या आरोप लगाए गये हैं तथा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करते हुए अनुशासनहीनता बरती गई है, जो कि उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 में उल्लिखित प्राविधानों का खुला उल्लंघन है।

उनके बारे में यह भी आरोप है कि पूर्व में जब उनकी तैनाती पुलिस उपाधीक्षक फतेहगढ़ के रप में थी, तब पुलिस महानिरीक्षक कानपुर द्वारा आयोजित बैठक में इनके द्वारा अनुशासनहीनता की गई थी, जिसके कारण इनका तबादला 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद किया गया था।

उन पर एटा जनपद में तैनाती के दौरान भी उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने का आरोप लग चुका है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement