Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार महंगाई बड़ी समस्या, पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि जरूरी थी: दिग्विजय
'

महंगाई बड़ी समस्या, पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि जरूरी थी: दिग्विजय

PTI

- October,30 2012 10:17 AM IST

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बढ़ती महंगाई को एक बड़ी समस्या बताते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत बढ़ाना आवश्यक था।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आज यहां आयोजित स्वयंसिद्धा सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, बढ़ती महंगाई एक बड़ी समस्या है और इसकी वजह से हमंे विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। लेकिन लोगों को समझना होगा कि केन्द्र सरकार रसोई गैस, डीजल एवं केरोसिन पर अपने स्त्रोतों से जितनी सब्सिडी देती है, उसकी तुलना में उसे कम राजस्व प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो पर केन्द्र को 85 हजार करोड़ रूपये का राजस्व मिलता है, जबकि वह 1. 40 लाख करोड़ रूपये की सब्सिडी देती है। दूसरी ओर, राज्य सरकारें, इन पदार्थो पर 1.10 लाख करोड़ रूपये का वैट वसूलती है और जनता को कोई सब्सिडी नहीं देती है।

सिंह ने कहा कि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यों से पेट्रोलियम पदार्थो पर अपने स्त्रोतों से सब्सिडी देने का आग्रह किया है, लेकिन कांग्रेस शासित राज्य सरकारों के अलावा अन्य किसी राज्य सरकार ने जनता को राहत नहीं दी है, जिसके परिणाम स्वरूप केवल कांग्रेस शासित राज्यों में ही लोगों को तीन और रसोई गैस सिलेण्डरों पर सब्सिडी मिल रही है और उन्हें सब्सिडी वाले कुल नौ सिलेण्डर मिल रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement