मनीला, 21 अक्तूबर :एपी: फिलिपीन के सबसे बड़े मुस्लिम विद्रोही समूह ने कहा कि उसके लड़ाकों रिपीट लडाकों और समूह से अलग हुए धड़े के बीच हुई हिंसा का हाल ही में हुए शांति समझौते से कोई संबंध नहीं है।
मोरो इस्लामी लिब्रेशन फ्रंट और समूह से अलग हुए धड़े बांग्सामोरो इस्लामी फ्रीडम मूवमेंट के दर्जनों लड़ाकों के बीच मामासपानो शहर के एक गांव में गुरुवार को संघर्ष हुआ, जिसमें दो लड़ाके मारे गए एवं चार घायल हो गए।
समूह के एक प्रवक्ता वान अल-हक ले आज बताया कि इस हिंसक संघर्ष पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
एपी
भूषण मनीषा विवेक वि11
नननन