सामाजिक विग्यान के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 12वीं योजना में भारतीय सामाजिक विग्यान शोध परिषद
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस आशय के एक प्रस्ताव को मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
अधिकारी ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए शोध नेटवर्क के विस्तार और आईसीएसएसआर शोध संस्थान खोलने का मकसद इस संकाय :सामाजिक विग्यान: में शोध को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने के साथ सामाजिक विग्यान से जुड़े अनेक क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा देना है जो काफी समय से उपेक्षा का शिकार रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में अंतर संस्थागत नेटवर्क तैयार करने के साथ वंचित सामाजिक वर्गों पर शोध को बढ़ावा देने और इससे जुड़े विविध विषयों पर समावेशी विकास की दिशा में पहल करना शामिल है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय और आईसीएसएसआर इस उद्देश्य के लिए एक समिति का गठन करेगी ताकि शोध के लिए क्षेत्रों और विषयों की पहचान की जा सके, जहां परिषद शोध संस्थाओं की स्थापना करेगी।