Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार हरभजन ने कहा, मुझे टीम पर गर्व है
'

हरभजन ने कहा, मुझे टीम पर गर्व है

PTI

- October,21 2012 10:43 AM IST

चेन्नई सुपरकिंग्स से छह रन की करीबी हार के बावजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने चैम्पियंस लीग ट्वेंटी20 मैच में अपने खिलाडि़यों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है।

चेन्नई ने 8.1 ओवर में 86 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की थी लेकिन मुंबई ने उन्हें 20 ओवर में आठ विकेट पर 173 रन ही बनाने दिये।

इसके जवाब में दिनेश कार्तिक ने 45 गेंद में 74 रन की पारी खेली और अंत तक मुंबई को जीत की दौड़ में बनाये रखने में अहम भूमिका अदा की। हरभजन ने कहा कि वह अपने खिलाडि़यों के प्रदर्शन से खुश हैं।

उन्होंने कहा, हमने पहले 10 ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। पोलार्ड और कार्तिक को खेलते देखना शानदार था। टीम ने बेहतर खेल दिखाया। खिलाडि़यों पर गर्व है। जब भी हम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलते हैं, यह हमेशा अच्छा मैच होता है।

वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लगता है कि उनकी टीम के स्कोर में 15 रन की कमी रह गयी, लेकिन उन्होंने बेन हिल्फेन्हास :14 रन देकर दो विकेट: और रविंद्र जडेजा :47 रन देकर दो विकेट: की कोशिशों की प्रशंसा की।

धोनी ने कहा, हिल्फेन्हास और जडेजा ने अच्छी गेंदबाजी की। इस तरह के प्रदर्शन से क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ता है।

उन्होंने कहा, हमने अंत के ओवर में स्पिनरों को देकर जुआ खेला था। हमें स्कोर में 15 रन और बनाने चाहिए थे।

भाषा नमिता

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement