कमजोर वैश्विक रूख के बीच स्टाकिस्टों की बिकवाली के चलते समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने , चांदी में गिरावट दर्ज की गयी ।
बाजार सूत्रों के अनुसार कमजोर वैश्विक रूख के बीच स्टाकिस्टों की लगाातार बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई ।
दुनियाभर के केन्द्रीय बैंक आर्थिक प्रोत्साहन कदमों पर लगाम लगायेंगे , इन अटकलों के चलते वैश्विक बाजार में सोने के भाव 3.2 प्रतिशत गिरकर दो सप्ताह के निचले स्तर पर चले गये ।
हिन्दू धर्म में नवरात्रों के दौरान खरीदारी केा शुभ माना जाता है । इसलिए कारोबारी गतिविधियां बढ़ने से सप्ताह के दौरान गिरावट सीमित रही ।
घरेलू बाजार में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव क्रमश: 31 ,515 रूपये और 31 ,315 रूपये प्रति दस ग्राम कमजोर खुले और बिकवाली दबाव के चलते यह क्रमश: 31 ,260 रूपये और 31 ,060 रूपये तक लुढ़क गये । बाद में नवरात्रों में कारोबारी गतिविधियां बढ़ने से यह क्रमश: 31 ,725 रूपये और 31 ,525 रूपये तक चढ़ने के बाद सप्ताहांत में 40 रूपये की साधारण हानि के साथ सप्ताहांत में क्रमश: 31 ,600 रूपये और 31 ,400 रूपये प्रति दस ग्रााम बंद हुए ।
खरीदारी और बिकवाली के झौंको के बीच गिन्नी के भाव मामूली उतार..चढाव के बाद सप्ताहांत में पूर्वस्तर 25 ,450 रूपये प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए ।
चांदी तैयार और साप्ताहिक डिलीवरी के भाव क्रमश: 680 रूपये और 1405 रूपये की गिरावट के साथ सप्ताहांत में क्रमश: 59 ,820 रूपये और 59 ,820 रूपये किलो बंद हुए ।
मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से चांदी सिक्का के भाव 1000 रूपये की गिरावट के साथ सप्ताहांत में 75 ,000 :76 ,000 रूपये प्रति सैंकड़ा बंद हुए ।