त्यौहारी मांग को पूरा करने के लिए वनस्पति मिलो और फुटकर कारोबारियों की सतत लिवाली के चलते समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली थोक तेल- तिलहन बाजार में खाद्य तेलों में तेजी दर्ज की गयी ।
औद्योगिक मांग बढ़ने से अखाद्य तेलों में भी तेजी का रूख रहा ।
बाजार सूत्रों के अनुसार शादी- विवाह और त्यौहारी मांग को पूरा करने के लिए वनस्पति मिलों और फुटकर ग्राहकों की लिवाली बढ़ने से थोक बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी आई ।
चीन द्वारा आयत बढ़ाये जाने की संभावना के चलते विदेशों में पाम आयल के भाव एक सप्ताह के उच्चस्तर को छूं गये । इसका असर स्थानीय बाजार धारण पर पड़ा ।
मलेशियाई डेरिवेटिव एक्सचेंज में में जनवरी डिलीवरी सौदों में पाम आयल के भाव चढ़कर एक सप्ताह के उच्चस्तर 819 डालर प्रति टन हो गये ।
इस बीच सरकार ने अगले आदेश तक खाद्य तेलों के निर्यात पर लगाई गई पाबंदी की अवधि बढ़ाये जाने से भी बाजार धारण प्रभावित हुई । हालांकि 20,000 टन तक ब्राउड उपभोक्ता खाद्य तेल निर्यात को इससेबााहर रखा गया है ।