अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले आईएसी के कार्यकर्ताओं का हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं सहित 25 लोगों को हिरासत में लिया ।
इंडिया अगेन्स्ट करप्शन की हरियाणा शाखा के कार्यकर्ताओं का आज दोपहर पंडित पंत मार्ग पर पुलिस के साथ उस वक्त झड़प हुयी जब रॉबर्ट वड्रा...डीएलएफ मुद्दे पर उन्होंने हुड्डा के आवास के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश की ।
संघर्ष में छह प्रदर्शनकारी एवं चार पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी हो गए ।
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दंगा करने का मामला दर्ज किया गया है ।