Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार डेंगू के मामले 600 को पार किया, ज्यादातर जोन प्रभावित
'

डेंगू के मामले 600 को पार किया, ज्यादातर जोन प्रभावित

PTI

- October,21 2012 7:23 AM IST

दिल्ली में डेंगू के आज 31 नये मामले सामने आने के साथ इस बीमारी के मरीजों की संख्या 611 तक पहुंच गयी।

इस माह के प्रारंभ में इस बीमारी के शुरू होने से लेकर अबतक दो लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

सिविल लाइंस और सिटी जोनों को छोड़कर, अन्य सभी 10 जोनों में आज नये मामले सामने आए। शाह :दक्षिण: इलाके में सर्वाधिक 8 मामले सामने आए।

तीनों दिल्ली नगर निगमों के आंकड़ों के मुताबिक आज का एक मामला हरियाणा का है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम में डेंगू के सर्वाधिक 234 मामले सामने आए हैं जबकि उत्तर दिल्ली नगर निगम में 211 एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम से अबतक 144 मामले सामने आए हैं।

अन्य मामले नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद एवं दिल्ली छावनी क्षेत्र के हैं।

कुल 611 मामलों में छह दिल्ली के बाहरी इलाके के हैं।

पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 216 मामले सामने आए थे जिनमें आठ दिल्ली के बाहर के थे। तीन मरीजों की मौत हो गयी थी। वर्ष 2010 में डेंगू के 4108 मामले सामने आए थे जिनमें 24 बाहर के थे। उस साल पांच मरीज मर गए थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement