विश्व की सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा को सम्मानित करने के पहले प्रयास में आम लोग इंटरनेट पर भेजी गईं पूजा की फोटो और वीडियो क्लिप देखकर आनलाइन वोट दंेगे जिसकी मदद से विजेता चुने जाएंगे।
लार्ज दुर्गा पूजा अवार्ड के आयोजकों ने कहा कि कारपोरेट पुरस्कारों में दिग्गज हस्तियों की समिति पूजा पंडाल में जाकर शहर के विजेताओं को चुनती है लेकिन यहां विजेता चुनने वाले आम लोग हैं और प्रतिस्पर्धा वैश्विक है।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूजा समितियों को खुद को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट लार्जदुर्गापूजा डाट काम वेबसाइट पर पंजीकृत कराना होगा और फेसबुक पेज में शामिल होना होगा।
पूजा समितियां 24 अक्तूबर से पहले पूजा से संबंधित वीडियो, फोटोग्राफ, थीम आदि जानकारियां डालेंगी और फिर लोग विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पूजा को चुनेंगे।
इस पुरस्कार से संबंधित व्यक्ति समरत मुखर्जी ने पीटीआई से कहा कि ये पुरस्कार चार श्रेणियों सर्वश्रेष्ठ परंपरागत एवं आधुनिक पूजा सर्वश्रेष्ठ पोशाक वाली मूर्ति सर्वश्रेष्ठ सामाजिक प्रभाव और सर्वश्रेष्ठ थीम में दिया जाएगा।
विजेताओं को एक ट्राफी, एक प्रमाण पत्र और 25 हजार रूपये नकद दिये जाएंगे।