Advertisement
भारत की GDP ग्रोथ धीमी पड़ने के आसार, FY27 में 6.6% रहने का अनुमान: BMIभारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराये पर लिया फ्लैट, देना होगा इतना किरायाभारत बना ग्लोबल फाइनेंशियल टैलेंट हब, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 30 बाजारों में शामिलAI की दुनिया में TCS का बड़ा दांव, Anthropic संग साझेदारी से 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AISIF सेगमेंट की तेज उड़ान: मई में 15% बढ़ा निवेश, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी का AUM में 70% हिस्साInsurance Stocks: HDFC Life से SBI Life तक सब लाल निशान में, आखिर क्या है गिरावट की असली वजह?यूरोप में कारोबार बढ़ाएगी विपुल ऑर्गेनिक्स, ओम्या के साथ किया बड़ा समझौताफीफा वर्ल्ड कप आते ही क्यों दौड़ पड़ता है भारतीय शेयर बाजार? 36 साल के आंकड़े कर देंगे हैरानBalrampur Chini से Triveni तक, एक्साइज ड्यूटी कट के बाद कौन से Sugar Stocks पर है एक्सपर्ट्स का दांव?Real Estate: घर की चाबी का इंतजार बढ़ सकता है, लाखों खरीदारों के लिए चेतावनी
अन्य समाचार केजरीवाल ने दिग्विजय के आरोपोें को किया खारिज
'

केजरीवाल ने दिग्विजय के आरोपोें को किया खारिज

PTI

- October,21 2012 4:44 AM IST

सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने अरविंद केजरीवाल ने आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि केजरीवाल ने सात साल पहले सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में प्रवेश के लिये लाबिंग की थी । केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने इसके लिये किसी से नहीं कहा था ।

यह पूछे जाने पर कि स्वामी अग्निवेश के साथ वे वर्ष 2005-06 में परिषद के सदस्य बनने के लिये दिग्विजय सिंह से मिले थे, इस पर केजरीवाल ने पीटीआई से कहा, मैंने एनएसी के लिये कभी नहीं कहा । मेरी एनएसी का सदस्य बनने की कभी इच्छा नहीं रही ।

अग्निवेश से संपर्क किये जाने पर उन्होंने कहा कि यह कथित बैठक छह से सात साल पहले होने की बात कही जा रही है और उन्हें ऐसी किसी बैठक के होने का याद नहीं है ।

अग्निवेश ने कहा, जिस मुद्दे को सिंह ने उठाया है, वह वर्ष 2005-06 में हुआ था । मुझे याद नहीं है कि मैं केजरीवाल के साथ उनसे मिला था या नहीं ।

केजरीवाल को लिखे पत्र में एआईसीसी के महासचिव ने उन्हें अति महत्वाकांक्षी आत्ममुग्ध शख्स बताया था । सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल चाहते थे कि वह एनएसी का सदस्य बनाये जाने के लिये उनके नाम की सिफारिश करें ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement