बेहतर और अच्छी सड़कों को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंजीनियरों को निर्देश दिये हैं कि इनका समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण करें।
चौहान ने यहां प्रशासन अकादमी में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान है। बेहतर सड़कों से विकास की गति बढ़ती है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से कहा कि अपनी पूरी क्षमता से कार्य करें और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहयोग करें। उन्होने कहा कि प्रदेश की रोड सम्पर्क को बेहतर बनायें तथा देखें कि हर मजरा-टोला सड़कों से जुड़े।ं अच्छी सड़कों के बनने से ग्रामों में तेजी से विकास होगा।
उन्होंने कहा कि विभाग ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया लागू कर महत्वपूर्ण सुधार किया है। इसे ई-पेमेंट और ई-मेजरमेंट तक बढ़ायें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदारों को अपेक्षित सहयोग करें साथ ही घटिया काम करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।
जारी .भाषा. सिन्हा कवीन्द्र