Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार केजरीवाल ने दिग्विजय के आरोपोें को किया खारिज
'

केजरीवाल ने दिग्विजय के आरोपोें को किया खारिज

PTI

- October,21 2012 4:34 AM IST

नयी दिल्ली, 20 अक्तूबर :भाषा: सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने अरविंद केजरीवाल ने आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि केजरीवाल ने सात साल पहले सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में प्रवेश के लिये लाबिंग की थी । केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने इसके लिये किसी से नहीं कहा था ।

यह पूछे जाने पर कि स्वामी अग्निवेश के साथ वे वर्ष 2005-06 में परिषद के सदस्य बनने के लिये दिग्विजय सिंह से मिले थे, इस पर केजरीवाल ने पीटीआई से कहा, मैंने एनएसी के लिये कभी नहीं कहा । मेरी एनएसी का सदस्य बनने की कभी इच्छा नहीं रही ।

अग्निवेश से संपर्क किये जाने पर उन्होंने कहा कि यह कथित बैठक छह से सात साल पहले होने की बात कही जा रही है और उन्हें ऐसी किसी बैठक के होने का याद नहीं है ।

अग्निवेश ने कहा, जिस मुद्दे को सिंह ने उठाया है, वह वर्ष 2005-06 में हुआ था । मुझे याद नहीं है कि मैं केजरीवाल के साथ उनसे मिला था या नहीं ।

केजरीवाल को लिखे पत्र में एआईसीसी के महासचिव ने उन्हें अपने हित के लिए काम करने वाला अति महत्वाकांक्षी आत्ममुग्ध शख्स बताया था । सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल चाहते थे कि वह एनएसी का सदस्य बनाये जाने के लिये उनके नाम की सिफारिश करें ।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement