अतिरिक्त लोक अभियोजक राजीव मोहन ने भी कहा कि दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई का जंदल को गुजरात एटीएस को सौंपे जाने पर कोई विरोध नहीं है।
जंदल को 21 जून को दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। उससे दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई ने काफी समय तक पूछताछ की। बाद में वह मुम्बई आतंकवादी हमला मामले और महाराष्ट्र में अन्य आतंकवादी मामलों के कथित भूमिका के लिए मुम्बई पुलिस की हिरासत में था।
मुम्बई पुलिस की ओर से अदालत को यह बताये जाने के बाद उसे एनआईए को सौंप दिया गया कि उसने अपनी पूछताछ पूरी कर ली है।
भाषा