Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार सितवाला, सेठी, आडवाणी की जीत से शुरूआत
'

सितवाला, सेठी, आडवाणी की जीत से शुरूआत

PTI

- October,21 2012 4:34 AM IST

विश्व बिलियड्र्स के उपविजेता रह चुके धु्रव सितवाला, पूर्व चैम्पियन गीत सेठी और पंकज आडवाणी ने इंग्लैंड के लीड्स में चल रही विश्व बिलियड्र्स चैम्पियनशिप के पहले दिन कल अपने अपने मुकाबले जीतकर विजयी शुरूआत की।

सितवाला ने पहले दौर में इंग्लैंड के रेयान मीयर्स को 702 . 134 से हराया जबकि आडवाणी ने आस्टि्रया के मार्टिन स्मिट को 874 . 147 से शिकस्त दी। गीत सेठी ने इंग्लैंड के ही जोनाथन इवान्स को 687 . 168 से हराया।

यहां मिली जानकारी के मुताबिक एक अन्य भारतीय देवंेद्र जोशी को करीबी मुकाबले में आस्ट्रेलिया के माइकल पीयरसन के हाथों 403 . 446 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रीय महिला चैम्पियन अरांत्जा सांचिस ने ने हार के साथ शुरूआत की। उन्हें मीयर्स ने 368 . 206 से हराया।

नव निर्मित विश्व बिलियड्र्स लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय बिलियड्र्स और स्नूकर महासंघ तथा विश्व पेशेवर बिलियड्र्स और स्नूकर संघ को एकजुट करके पहली बार संयुक्त विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन किया है।

इससे पहले नौ खिलाडि़यों ने क्वालीफाइंग चरण में हिस्सा लिया। भारत के मनीष जैन और जयवीर ढींगड़ा के अलावा इंग्लैंड में मार्टिन गुडविल और इयान विलियमसन ने मुख्य ड्रा में जगह बनाई। गुडविल ने भारत के आलोक कुमार को हराया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement