Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार काजीरंगा में घायल गैंडे की मौत
'

काजीरंगा में घायल गैंडे की मौत

PTI

- October,21 2012 4:33 AM IST

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में करीब एक हफ्ते पहले जिस गैंडे के सींग को शिकारियों ने काट लिया था, उसकी आज मौत हो गई ।

उद्यान के अधिकारियों ने कहा कि उद्यान के आगोरातोली रेंज में शिकारियों ने गैंडे को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था और इसके सींग 13 अक्तूबर को निकाल लिए थे ।

इस वर्ष अब तक 44 गैंडे या तो स्वाभाविक रूप से मर गए या असम में बाढ़ के कारण मर गए जबकि काजीरंगा में शिकारियों ने 19 गैंडे को मार डाला । नलबाड़ी जिले में जंगल से भटक गए एक और गैंडे की मौत हो गई थी ।

सूत्रों ने कहा कि गैंडे एवं अन्य जानवरों की सुरक्षा के लिए उद्यान के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने इस हफ्ते असम वन सुरक्षा बल को अत्याधुनिक राइफल सौंपे ताकि सुरक्षा इंतजामों को दुरूस्त किया जा सके ।

काजीरंगा में गैंडे के शिकार एवं उनकी हत्या तथा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा इसमें अतिक्रमण की मीडिया रिपोर्ट पर गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने चार अक्तूबर को स्वत: संग्यान लिया और दोनों मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार से विस्तृत हलफनामा दायर करने को कहा था।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement