पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स के पूर्व मैनेजर सैम लुत्फी ने दावा किया है कि ब्रिटनी को ड्रग्स लेने की इतनी लत थी कि वे एक दिन में 30-30 बार इनका सेवन कर लिया करती थी।
लुत्फी ब्रिटनी, उनकी मां लायने और पिता जेमी पर मानहानि और अनुबंध के उल्लंघन के तहत मुकदमा कर रहे हैं।
डेली मेल की खबर के अनुसार, लुत्फी के वकील जो श्लेमर ने लॉस एंजिलिस की उच्चतम अदालत में कहा कि ड्रग परीक्षण से बचने के लिए गायिका ने अपना सिर मुंडवा लिया था। लेकिन ब्रिटनी के माता-पिता का दावा है कि लुत्फी ने उसके खाने में कुछ गोलियां पीसकर डाल दी थीं।
वकील ने जजों को बताया कि ब्रिटनी की दिमागी हालत बिगड़ने पर लुत्फी को बलि का बकरा बनाया गया। वकील ने कहा, ब्रिटनी एम्फेटामीन्स नामक ड्रग लेने की आदी है। जो कुछ भी गलत हुआ वह सब इस ड्रग के इस्तेमाल की वजह से था।
भाषा