बिहार के सीवान जिले में गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्हरुआ गांव में कल देर शाम दो युवकों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास के कारण एक क्षुब्ध किशोरी ने आज आत्मदाह का प्रयास किया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्मिता सुमन ने बताया कि कल्हरुआ गांव में खेत से लौट रही एक किशोरी के साथ गांव के युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस घटना को लेकर क्षुब्ध लडकी ने शरीर पर किरासन का तेल उडेलकर आम लगा लिया।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। किशोरी 80 प्रतिशत झुलस चुकी है।
सुमन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गुठनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।