चीन के शीर्ष सामाजिक विग्यान वित्त कार्यक्रम ने 128,000 डालर की राशि तिब्बती बौद्धवाद पर एक शब्दकोष तैयार करने के लिए अलग रखी है।
गन्सू प्रांत की राजधाानी लानझोउ स्थित नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी फॉर नेशनलिस्ट के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चीन के राष्ट्रीय सामाजिक विग्यान कोष ने यह राशि उस शब्दकोष के लिए आवंटित की है जिसमें 40,000 से अधिक शब्दावलियां, प्राचीन किताबें, रिकॉर्ड्स, ऐतिहासिक आंकड़े आदि होंगे जो तिब्बती बौद्धवाद से संबंधित हों।
यह शब्दकोष द्विभाषी यानी तिब्बती और चीनी दोनों भाषाओं में होगा।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने संस्थान के एक शोधार्थी के हवाले से कहा कि यह तिब्बती बौद्धवाद पर अपनी तरह का पहला शब्दकोष होगा।
भाष्ग्या