Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार कांग्रेस मुगल सल्तन के तर्ज पर काम कर रही - चौटाला
'

कांग्रेस मुगल सल्तन के तर्ज पर काम कर रही - चौटाला

PTI

- October,21 2012 4:13 AM IST

इनेलो प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि जिस तरह मुगल सल्तनत में मुगल मनमाफिक कार्य करते थे और उन्हें लोकतांत्रिक कार्य प्रणाली की कतई परवाह नहीं होती थी , उसी तर्ज पर आज कांग्रेसी काम कर रहे है ।

र्चौटाला ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि एक आम आदमी अपने मकान के लिए दूसरे स्थान से मिट्टी नहीं ला सकता , मगर वहीं कांग्रेसी पहाड़ों को तोड़कर या फिर जमुना को खोदकर पूरी तरह से मनमानी करने में लगे है । सौ गज के प्लाट वाला एक व्यक्ति रजिस्ट्री नहीं करवा सकता जबकि रिलायन्स हजारों एकड़ की बेरोक टोक रजिस्ट्री करवा रहा है ।

उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद भी प्रदेश की हुड्डा सरकार शमताली जमीन को बेच रही है और उसकी रजिस्ट्री भी करवा रही है ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में जमीन लूट का जो कारोबार चला हुआ है , उसकी जांच सर्वोच्च न्यायालय के कार्यरत न्यायाधीश से करवाई जानी चाहिए , यदि कांग्रेस सरकार ने जांच नहीं करवाई तो इनेलो सत्ता में आने पर इसकी जांच कराएगी ।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति में मरणोपरांत किसी की बुराई नहीं की जाती , मगर कांग्रेस के नेताओं ने तो नैतिकता की सारी हदें लांघ कर चौ. देवीलाल की प्रतिमा पर कालिख पोत तथा जूते मारकर जो सीमा लांघी है उससे साफ हो गया है कि वह जनतंत्र में विश्वास नहीं रखती है।

चौटाला ने कहा कि यदि कांग्रेस की इस ओछी हरकत पर इनेलो कार्यकर्ताओं का सब्र का बांध टूट जाता तो आज भयावह तस्वीर सामने होती । भाषा: सं कवीन्द्र ,

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement