Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार दुबले पतले लोगों के लिए भी जरूरी है व्यायाम
'

दुबले पतले लोगों के लिए भी जरूरी है व्यायाम

PTI

- October,17 2012 12:33 PM IST

यह सच है कि कई बीमारियों से बचाव और अच्छी सेहत के लिए व्यायाम जरूरी है लेकिन विशेषग्यों का कहना है कि व्यायाम को लेकर कई तरह की भ्रांतियां भी हैं जिनका दूर होना भी आवश्यक है।

राजधानी के द्वारका इलाके में एक जिम का संचालन कर रहे फिटनेस ट्रेनर शाजी सैमसन ने कहा यह धारणा बिल्कुल सही नहीं है कि दुबले पतले लोगों को व्यायाम करने की जरूरत नहीं है। दुबले पतले कई लोगों के शरीर में सामान्य व्यक्ति के शरीर की तुलना में अधिक वसीय उतक होते हैं और अगर वे व्यायाम न करें तो उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस तथा मधुमेह जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को भी दुरूस्त रखने के लिए व्यायाम जरूरी है। वरना कोलेस्ट्रॉल का जमाव धमनी की दीवारें मोटी कर सकता है और दुबले पतले लोगों के लिए जानलेवा स्थिति आ सकती है।

फिजियोथैरेपिस्ट पी पी सिंह ने कहा कि पर्याप्त प्रशिक्षण के बिना बहुत ज्यादा व्यायाम करना भी नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि इसके नकारात्मक परिणाम होते हैं। ऐसा करने से मांसपेशियों में समस्या हो सकती है, दिल संबंधी परेशानी हो सकती है, चयापचय की दर धीमी हो सकती है और प्रतिरोधक क्षमता भी घट सकती है।

शाजी ने कहा कि कई लोग शरीर के किसी खास हिस्से का वजन कम करने के लिए एक ही व्यायाम कई बार करते हैं। लेकिन यह केवल एक वहम है क्योंकि व्यायाम के जरिये शरीर के किसी खास भाग का वजन कम नहीं किया जा सकता।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement