Advertisement
Vedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेशनिवेशकों के लिए राहत! NSE-BSE पर शेयर भाव को लेकर सेबी का बड़ा कदमअब ‘जगन्नाथ धाम’ पर नहीं चलेगा कोई दावा! पुरी मंदिर ने हासिल किए खास कानूनी अधिकार
अन्य समाचार हड़ताल से झारखंड में जनजीवन प्रभावित
'

हड़ताल से झारखंड में जनजीवन प्रभावित

PTI

- September,20 2012 1:03 PM IST

बहुब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई की अनुमति देने और डीजल के मूल्य बढ़ाए जाने के विरोध में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा समर्थित भारत बंद के कारण झारखंड में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बंद में राज्य के सत्ताधारी सहयोगी दल भाजपा और जेएमएम भी शामिल हैं।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि बंद समर्थकों ने नारेबाजी की और कोडरमा, धनबाद और अन्य स्थानों पर रेलवे ट्रैक को जाम कर रेल सेवा में बाधा पहुंचाई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खुदरा ब्रांड में एफडीआई की अनुमति दिए जाने, डीजल मूल्य में वृद्धि और एलपीजी सिलेंडर से सब्सीडी हटाए जाने के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरूद्ध कर यातायात सेवा प्रभावित किया।

यातायात सेवा बाधित रहने के कारण कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट और अन्य खनिज नहीं पहुंच पाने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों में काम प्रभावित हुआ।

कई शैक्षणिक संस्थान, दुकानें और व्यापारिक संस्थान पूरे दिन के लिए बंद रहे ।

पार्टी प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने यहां एलबर्ट एक्का चौक पर एक सभा में कहा, भाजपा की मांग है कि डीजल मूल्य बढ़ाने अैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की संख्या सीमित करने के फैसले को तुरंत वापस लिया जाए।

झारखंड विकास मोर्चा :प्रजातांत्रिक-जेवीएम: अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जेएमएम उपाध्यक्ष सुधीर महतो, राज्य इकाई के राजद अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह और वाम नेताओं ने भी इन निर्णयों को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की।

जेएमएम और जेवीएम केंद्र में संप्रग सरकार का समर्थन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement