Advertisement
Vedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेशनिवेशकों के लिए राहत! NSE-BSE पर शेयर भाव को लेकर सेबी का बड़ा कदमअब ‘जगन्नाथ धाम’ पर नहीं चलेगा कोई दावा! पुरी मंदिर ने हासिल किए खास कानूनी अधिकार
अन्य समाचार अभिनेता निर्देशक दिनेश ठाकुर का निधन
'

अभिनेता निर्देशक दिनेश ठाकुर का निधन

PTI

- September,20 2012 1:03 PM IST

रंगमंच के जाने माने कलाकार और निर्देशक दिनेश ठाकुर का लंबी बीमारी के बाद आज यहां निधन हो गया।

70 के दशक में हिन्दी फिल्मों में कई चरित्र भूमिकाएं अदा कर चुके ठाकुर को गुर्दे की बीमारी थी। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका निधन अंधेरी उपनगर के एक अस्पताल में हुआ।

ठाकुर 65 साल के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रीता माथुर हैं। प्रीता भी अभिनय के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।

मेरे अपने, रजनीगंधा, घर जैसी फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभा चुके ठाकुर पिछले तीन दशक से एक थिएटर ग्रुप एएनके प्रोडक्शन्स के प्रमुख थे।

उनका सबसे पुराना नाटक जिन लाहौर नही वेख्या आज भी लोकप्रिय है।

पिछले साल अप्रैल में उन्होंने अपना नाटक रंग बजरंग पृथ्वी और टाटा थिएटरों में पेश किया था।

भारतीय रंगमंच के प्रख्यात निर्देशक, अभिनेता दिनेश ठाकुर ने टेलीविजन और फिल्मों में भी अपनी कला की छाप छोड़ी। वर्ष 1974 में बासु चटर्जी की रजनीगंधा में एक प्रमुख भूमिका के लिए उन्हें खूब सराहा गया। इस फिल्म को फिल्मफेयर बेस्ट मूवी अवार्ड और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट मूवी दोनों मिले थे।

पटकथा लेखन में महारत रखने वाले ठकुर ने 1978 में घर फिल्म की पटकथा लिखी और इस फिल्म को 1979 में फिल्मफेयर बेस्ट स्टोरी अवार्ड मिला थ।

ठाकुर का अंतिम संस्कार आज ओशिवारा शवदाह गृह में शाम करीब चार बज कर तीस मिनट पर किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement