Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार 0600 यूथ एक्सप्रेस
'

0600 यूथ एक्सप्रेस

PTI

- September,20 2012 9:53 AM IST

कृषि मंत्री शरद पवार ने आज कहा कि चालू खरीफ सत्र के दौरान चावल का उत्पादन अपर्याप्त बरसात के कारण पिछले वर्ष के मुकाबले कम रहने की उम्मीद है।

फसल वर्ष 2011..12 :जुलाई से जून: के खरीफ में चावल उत्पादन रिकार्ड नौ करोड़ 15.3 लाख टन था।

पवार ने पीटीआई को बताया, ै पिछले वर्ष कर खरीफ चावल उत्पादन असामान्य रूप से अच्छा था। संभवत: हम पिछले वर्ष के स्तर को हासिल नहीं कर पायेंगे लेकिन निश्चित तौर पर यह अखिल भारतीय औसत से बेहतर होगा। ै

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चावल उत्पादन का औसत करीब 8.1 करोड़ टन है। चावल उत्पादन में कमी की आशंका धान बुवाई के रकबे में कमी के कारण है जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 3.79 करोड़ हेक्टेयर के मुकाबले इस बार अभी तक 3.62 करोड़ हेक्टेयर है।

पवार ने आगे कहा कि कमजोर बरसात और देश के कुछ भागों में सूखे जैसी स्थिति के कारण मोटे अनाज और दलहनों का उत्पादन भी पिछले वर्ष के मुकाबले कम रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि हालांकि कपास और गन्ना का उत्पादन पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर होने की संभावना है।

खरीफ बुवाई का लगभग अंत होने वाला है और इसकी कटाई अगले महीने से शुरु होगी। कृषि मंत्रालय खरीफ खाद्यान्न उत्पादन का पहला अग्रिम अनुमान अगले सप्ताह जारी करेगा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement