Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार चीन ने जापान को चेताया : द्वीप विवाद से आर्थिक संबंधों को होगा नुकसान
'

चीन ने जापान को चेताया : द्वीप विवाद से आर्थिक संबंधों को होगा नुकसान

PTI

- September,19 2012 1:03 PM IST

बीजिंग, 19 सितंबर :भाषा: चीन ने आज जापान को चेतावनी दी कि पूर्वी चीन सागर में विवादास्पद द्वीप खरीदने के उसके फैसले से दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार को नुकसान पहुंचेगा।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने आज कहा कि जापान का इन द्वीपों के खरीद का फैसला दोनों देशों के आर्थिक और व्यापार संबंधों के विकास को निश्चित तौर पर प्रभावित करेगा और नुकसान पहुंचाएगा। इन द्वीपों को चीन में दिओयू द्वीप जबकि जापान में सेनकाकू के नाम से जाना जाता है।

मंत्रालय के प्रवक्ता शेन दानयांग ने कहा, हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते। इसके लिए जापान को पूरी जिम्मदारी लेनी चाहिए।

यूरोपीय संघ और अमेरिका के बाद जापान, चीन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी है। दोनों देशों के बीच व्यापार इस समय 340 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का है।

प्रवक्ता ने कहा, जापान के दिओयू द्वीपों को खरीदने के फैसले से चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का गंभीर उल्लघ्ंान हुआ है और चीनी जनता की भावनाओं को गहरी चोट पहुंची है। लोगों ने देश भर में कड़ा विरोध किया और नाराजगी जाहिर की है।

पिछले कुछ दिनों में चीन में जापान के खिलाफ कड़े विरोध प्रदर्शन हुए हैं। छिटपुट हमलों के बाद कई जापानी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement