भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि केन्द्र में सत्तारूढ संप्रग सरकार सत्ता में रहने का नैतिक और संवैधानिक अधिकार खो चुकी है तथा देश में मध्यावधि चुनाव निश्चित लगते हैं ।
नकवी ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ै तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थन वापसी की घोषणा के बाद हालांकि कांग्रेस संप्रग सरकार को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश में लगी हुई हैं। ै
उन्होंने सवालों के जबाव में कहा कि संसद से लेकर सड़क तक बहुमत और विश्वास खो चुकी यह सरकार सत्ता में रहने का नैतिक और संवैधानिक अधिकार खो चुकी है तथा देश में मध्यावधि चुनाव अवश्यम्भावी लगते हैं।
नकवी ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद नगर में 26 से लेकर 28 सितंबर तक भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं कार्यपरिषद की बैठक होने वाली है ,जिसमें देश के वर्तमान हालात पर चर्चा होगी और विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों के बारे में पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी।