Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार सुबोधकांत सहाय के भाई से संबद्ध कंपनी का कोयला खान आवंटन रद्द
'

सुबोधकांत सहाय के भाई से संबद्ध कंपनी का कोयला खान आवंटन रद्द

PTI

- September,18 2012 7:33 PM IST

कोयला खान आवंटन में गड़बड़ी मामले में कदम उठाते हुए सरकार ने आज दो कोयला खानों का आवंटन रद्द कर दिया। इसमें एक पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय के भाई से संबद्ध है। वहीं अंतर मंत्रालयी समूह ने कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।

इसके अलावा सरकार ने दो कंपनियों...टाटा स्पांज आयरन और भूषण स्टील लि....की बैंक गारंटी काटने का भी निर्णय किया है। इन दोनों कंपनियों को ओडि़शा में कोयला खानें आवंटित की गई थीं और वे उसे निश्चित समयसीमा के भीतर विकसित करने में विफल रहीं।

यहां जारी सरकारी बयान के अनुसार अंतर मंत्रालयी समूह :आईएमजी: की सिफारिश के आधार पर सुबोधकांत सहाय के भाई सुधीर कुमार सहाय से संबद्ध एसकेएस इस्पात एंड पावर लि. को आवंटित कोयला खदान का आवंटन रद्द कर दिया गया है। सुधीर कंपनी में मानद निदेशक हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2007 में पत्र लिखकर एसकेएस इस्पात एंड पावर को छत्तीसगढ़ तथा झारखंड में दो कोयला खानें आवंटित करने की सिफारिश की थी। उस समय कोयला मंत्रालय प्रधानमंत्री के जिम्मे था।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement