Business Standard
Advertisement
कच्चा तेल $92 के पार, निफ्टी 24,000 के करीब; बाजार पर क्यों बढ़ा दबाव?आतंकवाद के पूरे तंत्र पर निर्णायक कार्रवाई करे SCO, पाकिस्तान पर मोदी का परोक्ष निशानाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: जरूरी न हो तो नहीं खरीदें सोना, विदेश यात्रा भी टालेंपर्यटन से राहत कार्य तक पहुंचा UPI इंटरनैशनल, नेपाल ने दान के लिए चुना भारतीय माध्यमभारत में AI को नहीं मिल सकता रचयिता का दर्जा, कॉपीराइट कार्यालय ने अर्जी खारिज कीGST कलेक्शन अगस्त में 8.3% बढ़कर ₹1.68 लाख करोड़, आयात से राजस्व में तेज उछालआईटी सेवा कंपनियों ने बढ़ाई भर्तियां, सितंबर में पेशेवरों के लिए 57,000 नौकरियांदोहरी लिस्टिंग की राह आसान करने की तैयारी, सेबी-आईएफएससीए में तेज हुई चर्चाइन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी से निर्माण उपकरण उद्योग ने वृद्धि अनुमान बढ़ायाएचडीएफसी बैंक के आदित्य पुरी की विरासत की बराबरी मुश्किल: शंकर शर्मा 
अन्य समाचार कर रियायतों, बेहतर ढांचागत सुविधाओं से निवेशकों को लुभाएगा मध्य प्रदेश
'

कर रियायतों, बेहतर ढांचागत सुविधाओं से निवेशकों को लुभाएगा मध्य प्रदेश

PTI

- September,14 2012 8:03 PM IST

मध्य प्रदेश ने निवेशकों को लुभाने के लिए अपनी ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करने और निवेशकों को कर रियायत उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।

यहां सीआईआई के एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री बाबूलाल गौड़ ने कहा, हमारे राज्य में प्रचूर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं और यह देश के हर हिस्से से जुड़ा है जिससे मध्य प्रदेश एक आदर्श निवेश स्थल के रूप में सामने आता है।

उन्होंने कहा, हमने एकल मंजूरी खिड़की जैसे निवेश अनुकूल वातावरण बनाया है।

मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा और परिधान, वाहन एवं इंजीनियरिंग, जैव प्रौद्योगिकी व फार्मा सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए आदर्श राज्य है। सरकार रीयल एस्टेट और शहरी विकास में पीपीपी माडल अपनाने की संभावना तलाश रही है।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी में रोड-शो कर वहां से निवेशकों को प्रेदश में पूंजी लगाने के लिए आकर्षित करने की योजना बनायी है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement