राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज अपने कार्यकर्ताओं से देश भर में कल्याणकारी कार्य करने को कहा ताकि वंचित तबके तक पहुंचा जा सके।
भागवत ने यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर कायावारोहन गांव में ऑल इंडिया एग्जक्यूटिव कमिटी के सम्मेलन में कहा, प्रत्येक आरएसएस इकाई को अवश्य ही कल्याणकारी कार्य करना चाहिए क्योंकि वंचित तबके तक पहुंचने का यही एक मात्र रास्ता है।
आठ दिवसीय यह सम्मेलन कल शुरू हुआ। इसमें समाज कल्याण, नक्सल इलाकों मंे विकास कार्य सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।