Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार मानसून में देरी से एनएचपीसी का उत्पादन 5 से 10 प्रतिशत घटा
'

मानसून में देरी से एनएचपीसी का उत्पादन 5 से 10 प्रतिशत घटा

PTI

- July,06 2012 5:05 AM IST

मानसून में देरी से सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी की समस्या बढ़ गयी है। देश के उत्तरी भागों में न के बराबर बारिश से पिछले 10 दिन में एनएचपीसी का उत्पादन 5 से 10 प्रतिशत घट गया।

एनएचपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एबीएल श्रीवास्तव ने यहां संवाददाताओं से कहा, पिछले 10 दिन का औसत आंकड़ा बताता है कि बिजली उत्पादन में 5 से 10 प्रतिशत की कमी आयी है...जो करीब 70 से 80 लाख यूनिट रोजाना है।

एनएचपीसी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही :अप्रैल-जून: के दौरान 600 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले तीन प्रतिशत कम है।

वित्त वर्ष 2011-12 की पहली तिमाही में कंपनी ने 620 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादित की थी। बहरहाल, कंपनी ने उम्मीद जतायी कि स्थिति सुधरेगी और कंपनी उत्पादन में कमी की भरपाई कर लेगी।

देश में बिजली उत्पादन की कुल स्थापित क्षमता 2,00,000 मेगावाट है, इसमें एनएचपीसी का योगदान करीब 22 प्रतिशत है।

इस बीच, कंपनी ने हिमाचल प्रदेश में 231 मेगावाट क्षमता की चमेरा-तीन परियोजना चालू की। श्रीवास्तव ने कहा, इस परियोजना के चालू होने के साथ एनएचपीसी की उत्पादन क्षमता 5,526 मेगावाट हो गयी है। इसमें संयुक्त उद्यम अनुषंगी एनएचडीसी की 1,520 मेगावाट की क्षमता शामिल है।

चमेरा परियोजना से उत्पादित बिजली से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों को फायदा होगा।

इसके अलावा एनएचपीसी की तीन और परियोजनाएं दिसंबर 2012 तक पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की चुतक परियोजना की दो इकाइयों को चालू करने के लिये सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement