Advertisement
12 साल पूरे होते ही पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- अब और तेज होंगे फैसले, देश बनेगा नई ताकतमई में ई-वे बिल सृजन पहुंचा चौथे सबसे ऊंचे स्तर पर, अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेतREITs और InvITs सेक्टर के लिए RBI का बड़ा फैसला, तीन साल वाली शर्त हटाई गईFDA मंजूरी के बाद Wockhardt का अगला बड़ा दांव, नई एंटीबायोटिक से बदल सकता है इलाज का तरीकाAI, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तनाव से बदल रही दुनिया, Tata चेयरमैन का बड़ा बयानगर्मी में ज्यादा पानी पीना भी पड़ सकता है भारी! रिसर्च में सामने आया बड़ा कारणAI सीखने वाले फिल्म छात्रों को मिलेगी हाई सैलरी जॉब, InVideo CEO का बड़ा दावाClaude Fable 5: AI मॉडल इतना एडवांस कि इस्तेमाल पर भी लगी रोकStock Market Today: युद्ध की आहट से बाजार सहमा, तेल 94 डॉलर के पार; आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?US-Iran War: ईरान पर अमेरिका का तगड़ा वार, ट्रंप बोले- अब कीमत चुकानी होगी; मिडिल ईस्ट में हड़कंप
अन्य समाचार नारायणसामी ने कहा सरकार टीम अन्ना के बीच दरार नहीं पैदा कर रही है
'

नारायणसामी ने कहा सरकार टीम अन्ना के बीच दरार नहीं पैदा कर रही है

PTI

- July,28 2012 2:33 PM IST

केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी ने टीम अन्ना की आलोचना करते हुए आज कहा कि अन्ना हजारे की टीम के सदस्यों के बीच एकता की कमी है।

उन्होंने उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि सरकार उनके बीच फूट डालने की कोशिश कर रही है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, अन्ना हजारे टीम के सदस्यों के बीच कोई एकता नहीं है। इसलिए हमें उनकी एकता तोड़ने की जरूरत नहीं है, जैसा कि कुछ लोग आरोप लगाते हैं।

नारायाणसामी की यह टिप्पणी विधि मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ हजारे की मुलाकात की पृष्ठभूमि में आयी है, जिसमें आरोप लगाया था कि सरकार उनकी टीम के बीच दरार उत्पन्न कर रही है।

टीम अन्ना सदस्य अरविंद केजरीवाल द्वारा सांसदों को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए नारायणसामी ने कहा कि पूर्व नौकरशाह, केजरीवाल के खिलाफ कुछ आरोप हैं। उनकी टिप्पणी निंदनीय है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement