Advertisement
12 साल पूरे होते ही पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- अब और तेज होंगे फैसले, देश बनेगा नई ताकतमई में ई-वे बिल सृजन पहुंचा चौथे सबसे ऊंचे स्तर पर, अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेतREITs और InvITs सेक्टर के लिए RBI का बड़ा फैसला, तीन साल वाली शर्त हटाई गईFDA मंजूरी के बाद Wockhardt का अगला बड़ा दांव, नई एंटीबायोटिक से बदल सकता है इलाज का तरीकाAI, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तनाव से बदल रही दुनिया, Tata चेयरमैन का बड़ा बयानगर्मी में ज्यादा पानी पीना भी पड़ सकता है भारी! रिसर्च में सामने आया बड़ा कारणAI सीखने वाले फिल्म छात्रों को मिलेगी हाई सैलरी जॉब, InVideo CEO का बड़ा दावाClaude Fable 5: AI मॉडल इतना एडवांस कि इस्तेमाल पर भी लगी रोकStock Market Today: युद्ध की आहट से बाजार सहमा, तेल 94 डॉलर के पार; आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?US-Iran War: ईरान पर अमेरिका का तगड़ा वार, ट्रंप बोले- अब कीमत चुकानी होगी; मिडिल ईस्ट में हड़कंप
अन्य समाचार कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे एंटनी
'

कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे एंटनी

PTI

- July,28 2012 2:33 PM IST

रक्षा मंत्री ए के एंटनी आज दो दिवसीय यात्रा पर जम्मू कश्मीर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वह घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के बातचीत करेंगे।

आधिकारिक सू़त्रों ने बताया कि एंटनी के साथ सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह और रक्षा सचिव शशि कांत शर्मा भी यहां आए जिनकी हवाई अड्डे पर राज्य के शिक्षा मंत्री आर एस छिब और गृह राज्य मंत्री नासिर असलम वानी ने आगवानी की।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे और संयुक्त हेडक्वाटर्स की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

पिछले 18 महीने में राज्य में एंटनी की यह पहली यात्रा है । एंटनी प्रदेश के राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी बातचीत करेंगे।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा, रक्षा मंत्री राज्य के कई अग्रिम इलाकों में भी जायेंगे । वह सेना एवं रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य सरकार के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। वह संयुक्त हेडक्वाटर्स की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान उन्हें राज्य एवं भारत..पाकिस्तान सीमा पर वर्तमान सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी जायेगीं

एंटनी कुछ प्रमुख सैन्य निकायों के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे और सेना के साथ तैयारियों का जायजा लेंगे। रक्षा मंत्री कल राजधानी वापस लौटेंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement