Business Standard
Advertisement
जुलाई में इ​क्विटी फंड्स में निवेश 15% घटा, लार्ज कैप से निवेशकों ने निकाले ₹1,321 करोड़; SIP पर भरोसा बरकरारShiprocket IPO: 12 अगस्त से खुलेगा ₹1,617 करोड़ का IPO, ₹124 पर हो सकती है लिस्टिंग; जानें पूरी डिटेलEPFO ने UAN और मनी ट्रांजैक्शन के फर्जी लिंक से किया अलर्ट, ध्यान रखें ये 5 अहम बातेंHDFC Bank Share Price: ₹1,020 से ₹726 पर आया शेयर, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉकआज से खुला Milky Mist IPO, ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत! क्या करें निवेशक?दो साल से एक दायरे में बाजार, अब तेजी की उम्मीद? मार्केट एक्सपर्ट ने बताया आगे का नजरियाGautam Adani को US कोर्ट से बड़ी राहत! फैसला आते ही Adani Group के शेयरों में मची तेजी, 3.5% तक उछला शेयरPower Grid में बीमा कंपनियों ने बढ़ाई हिस्सेदारी, विदेशी निवेशकों ने घटाई, क्या कहता है बदलता रुझान?Gold, Silver price today: सुरक्षित निवेश मांग से सोना ₹1600 चढ़ा, चांदी ₹3132 चमकीBSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलाव
अन्य समाचार सुधाकरन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर एलडीएफ का बहिर्गमन
'

सुधाकरन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर एलडीएफ का बहिर्गमन

PTI

- July,06 2012 4:14 AM IST

केरल विधानसभा में माकपा नीत विपक्षी एलडीएफ के सदस्यों ने माकपा नेता ईपी जयराजन की हत्या की कथित साजिश रचने के मामले में कन्नूर से कांग्रेसी सांसद के सुधाकरन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर बहिर्गमन किया।

हालंाकि मुख्यमंत्री ओमान चांडी और गृह मंत्री तिरूवंचूर राधाकृष्णन ने सदन में कहा कि कानून के अनुसार कदम उठाया जाएगा और सरकार राजनीतिक हत्याएं रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस बीच, एलडीएफ सदस्यों ने सरकार पर सुधाकरन को बचाने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव की अनुमति की मांग करते हुए पूर्व गृह मंत्री कोडियरी बालाकृष्णन :माकपा: ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और सुधाकरन के पूर्व चालक प्रशांत बाबू ने मीडिया के सामने 12 अप्रैल 1995 को जयराजन पर हमले सहित तीन आपराधिक मामलों में सांसद की कथित संलिप्तता के बारे में खुलासा किया।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement