Advertisement
Vedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेशनिवेशकों के लिए राहत! NSE-BSE पर शेयर भाव को लेकर सेबी का बड़ा कदमअब ‘जगन्नाथ धाम’ पर नहीं चलेगा कोई दावा! पुरी मंदिर ने हासिल किए खास कानूनी अधिकार
अन्य समाचार मूक फिल्म नहीं है बर्फी : अनुराग बासु
'

मूक फिल्म नहीं है बर्फी : अनुराग बासु

PTI

- July,17 2012 7:14 AM IST

निर्देशक अनुराग बासु का कहना है कि रणबीर कपूर...प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म बर्फी मूक फिल्म नहीं है जैसा कि इसका पहला ट्रेलर देखने से पता चलता है ।

बासु ने कल रात संवाददाताओं से कहा, यह मूक फिल्म नहीं है । लोग फिल्म में बोल सकते हैं, वे बात करते हैं । आपको यह समझना होगा कि मेरे पास बड़े कलाकार हैं जो एक शब्द बोले बिना संदेश दे सकते हैं ।

उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि समूची फिल्म में कोई संवाद नहीं है । मैंने नहीं सोचा कि मैं कोई मूक फिल्म बनाउंगा जिसमें शुरू से लेकर अंत तक कोई संवाद नहीं हो । जो बोल सकते हैं, उनके लिए संवाद हैं । मैं चाहता हूं कि हर किसी को कहानी समझनी चाहिए । फिल्म में कम संवाद हैं और यह फिल्म की विशेषता है ।

फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी ।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement